माॅडल स्कूल पोटलां की गरिमा को ठेस पहुँचाने वालों के खिलाफ अभिभावकों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
माॅडल स्कूल पोटलां की गरिमा को ठेस पहुँचाने वालों के खिलाफ अभिभावकों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पोटलां छवि को धूमिल करने के मकसद से मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के खिलाफ मनगढंत आरोप लगाकर तथा सोशल मीडिया आदि प्लेट फार्मों पर गलत बयान बाजी जारी की गई। जब यह बात अभिभावकों को पता चली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया।मॉडल स्कूल छात्रों के समस्त अभिभावकों ने इन तत्वों द्वारा विद्यालय के बारे में सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर की जा रही गलत बातें प्रसारित करने और बयानबाजी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, बलवीर जीनगर,भगत पटवा, गोवर्धन शर्मा, प्रह्लाद सेन, घनश्याम लखारा, जगदीश कीर, अरुण सुराणा, ललित बोहरा, शंकर रेगर आदि अभिभावक व जागरूक नागरिक उपस्थित थे